“दीपों की रोशनी तभी सार्थक है, जब किसी के चेहरे पर मुस्कान लाए।"
शिवार्पण - हरित सेवा अभियान [ भगवान को अर्पण, प्रकृति को समर्पण ]
Shivarpana - Green Care Initiative
- Devotion to God, Preservation of Nature -
यह अभियान सुनिश्चित करता है कि जैविक पूजा सामग्री—जैसे शिव मंदिरों से बेल के पत्ते और फूल—को जिम्मेदारी से एकत्र किया जाए, प्राकृतिक खाद में परिवर्तित किया जाए, और पर्यावरण को पोषण देने के लिए पुनः लौटाया जाए। 🌱 आइए भक्ति का सम्मान करें और प्रकृति को वापस दें!
दिनांक 15 फरवरी 2026 तेतुलमारी और अन्य नजदीकी शिवालयों से जेविक अपशिष्ट संग्रहित करने हेतु सेवा कार्य
77th Republic Day [26th Jan 2026]
ज्ञान वाटिका परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न
देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ज्ञान वाटिका लाइब्रेरी परिसर, तेतुलमारी में राष्ट्रीय गौरव, एकता और अनुशासन के भाव के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों एवं अभ्यर्थियों ने राष्ट्रगान के माध्यम से मातृभूमि के प्रति सम्मान प्रकट किया।
Maa Saraswati Puja Festival [23th Jan 2026]
ज्ञान वाटिका परिसर में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सरस्वती पूजा संपन्न
वसंत पंचमी के पावन अवसर पर ज्ञान वाटिका लाइब्रेरी परिसर में विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की पूजा श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ विधिवत रूप से संपन्न हुई। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में शिक्षा, समाजसेवा एवं साहित्य से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Vivekananda Youth Inspiration Festival [12th Jan 2026]
तेतुलमारी,धनबाद
ज्ञान वाटिका फाउंडेशन के तत्वावधान में ज्ञान वाटिका पुस्तकालय, तेतुलमारी परिसर में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित विवेकानंद युवा प्रेरणा उत्सव अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं विवेकानंद वेश-भूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विवेकानंद वेश-भूषा प्रतियोगिता में बैंसंस्कृति कुमारी, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बैंतेजस्वी कुमार तथा बैंचित्रकला प्रतियोगिता में रुद्र कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सभी सहभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज्ञान वाटिका फाउंडेशन के अध्यक्ष हिमांशु चंद्रवंशी ने स्वामी विवेकानंद के शैक्षिक दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जन नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रसेवा की भावना का विकास है।" उन्होंने विद्यार्थियों एवं ज्ञान वाटिका पुस्तकालय से जुड़े सभी अभ्यर्थियों को आत्मअनुशासन, निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
Eye Checkup Camp [15th Nov 2025]
तेतुलमारी,धनबाद
भगवान बिरसा मुंडा जयंती, विश्व जनजाति गौरव दिवस तथा झारखंड स्थापना दिवस के 25वें वर्ष के अवसर पर ज्ञान वाटिका फाउंडेशन के तत्वावधान में Titan Eye+ के सहयोग से एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन ज्ञान वाटिका लाइब्रेरी, तेतुलमारी परिसर में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि के साथ हुई। नेत्र जांच शिविर प्रातः 10:00 बजे आरंभ हुआ, जिसमें लगभग 150 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई, जो जनसहभागिता और स्वास्थ्य जागरूकता की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
Titan Eye+ की विशेषज्ञ टीम —
संजीव कुमार, अरुणव देव, कमरुद्दीन, कशिश कुमारी, विक्की रविदास
ने प्रामाणिक परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया।
ज्ञान वाटिका फाउंडेशन की टीम —
धीरज कुमार, सूरज कुमार, रूपा सरकार, आनंद पांडेय, संजय रवानी, दीपक कुमार, अभिषेक कुमार के साथ-साथ मीरा कुमारी (CHO, Baghmara) भी उपस्थित रहीं, जो फाउंडेशन की सक्रिय सदस्य हैं और स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पूरे कार्यक्रम के संचालन में टीम के सभी सदस्यों ने समन्वय, पंजीकरण, अनुशासन प्रबंधन, जन-जागरूकता और मीडिया समन्वय में उत्कृष्ट योगदान दिया।
फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री हिमांशु चंद्रवंशी ने कहा :-
“भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, त्याग और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है। विश्व जनजाति गौरव दिवस और झारखंड स्थापना दिवस पर आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर, ‘शिक्षा • सेवा • संवर्धन’ के हमारे सामूहिक संकल्प को सशक्त बनाता है।
Titan Eye+ के सहयोग और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी ने इस पहल को और प्रभावशाली बनाया। हम समाज के स्वास्थ्य, शिक्षा और समग्र विकास हेतु आगे भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे |
ज्ञान वाटिका फाउंडेशन की ओर से सभी चिकित्सा टीम, मीडिया प्रतिनिधियों, Titan Eye+, स्थानीय नागरिकों एवं प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक धन्यवाद जिन्होंने इस शिविर को सफल एवं प्रभावी बनाने में सहयोग दिया।"
Diwali Donation Drive [18th Oct 2025]
सबरी बस्ती, धनबाद
ज्ञान वाटिका फाउंडेशन की टीम ने आज सबरी बस्ती में खुशियाँ बाँटी – कपड़े, मिठाइयाँ, दीये और अपार स्नेह के साथ।
Gyan Vatika Foundation Organized
Vivekananda Youth Inspiration Festival on National Youth Day
“To honor Swami Vivekananda's legacy and empower youth."
“आँखें उस भाषा को बोलती हैं जिसे शब्द अक्सर व्यक्त नहीं कर पाते।"
भगवान बिरसा मुंडा जयंती, विश्व जनजाति गौरव दिवस तथा झारखंड स्थापना दिवस के 25वें वर्ष के अवसर पर ज्ञान वाटिका फाउंडेशन के तत्वावधान में Titan Eye+ के सहयोग से एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन ज्ञान वाटिका लाइब्रेरी, तेतुलमारी परिसर में किया गया।